फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ITI girl student will facilitate with free sleeper class ticket of train

सरकारी आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं के आएंगे अच्छे दिन

Sat, 05 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची Updated Sat, 05 Mar 2016 11:27 PM IST
सार

  • श्रम मंत्री ने की घोषणा
  • छात्राओं को मिलेगा मुफ्त टिकट
  • ध्वनि मत से हुआ पारित
  • शिक्षकों की भर्ती का खुला रास्ता

विज्ञापन
ITI girl student will facilitate with free sleeper class ticket of train
छात्राएं

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड के श्रम मंत्री राज पालिवार ने सरकारी आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं को एक विशेष सौगात देने की पेशकश की। शुक्रवार को विधानसभा में उन्होंने सरकारी महिला आईटीआई में पढ़ाई करनेवाली छात्राओं को ट्रेन में स्लीपर क्लास की टिकट मुहैया कराने की घोषणा की।

उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों को बताया कि सरकारी महिला आईटीआई में पढ़ाई करनेवाली छात्राओं को दूसरे राज्यों में प्रतियोगिता परीक्षा देने जाने के लिए स्लीपर क्लास (ट्रेन) का टिकट दिया जायेगा।।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने ऐसी छात्राओं को मुफ्त में ड्रेस मुहैया कराने की भी बात कही। श्रम विभाग की अनुदान मांग पर हुई चर्चा के बाद कई जरूरी फैसले भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभाग के दो अरब 98 करोड़ 94 लाख पांच हजार रुपये की मांग ध्वनिमत से पारित हो गई। इन्हीं घोषणाओं में से एक घोषणा यह भी थी।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में जिस आधार पर झारखंड को तीसरे पायदान में रखा गया है, उसमें एक श्रम विभाग का कामकाज भी था। इसमें झारखंड सरकार को 100 में 100 अंक मिला है। यह गुजरात से भी अधिक है। सरकार ने तय किया है कि आने वाले वर्ष में 50 हजार युवाओं को कौशल विकास मिशन से जोड़ा जायेगा।


सरकार सभी पीएसयू और निजी कंपनियों को मजदूरों के लिए चलायी जा रही स्कीम और सुविधा की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश देगी। इसके साथ ही आईटीआई कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed