फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   High Court asks CBI to investigate carefully in Dhanbad Justice Uttam Anand death case

धनबाद जज हत्याकांड: हाईकोर्ट की सीबीआई को नसीहत, आरोपियों को बचाने की कोशिश न करे एजेंसी

Fri, 21 Jan 2022 08:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Jan 2022 08:47 PM IST
सार

न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने नई थ्योरी प्रस्तुत की जिसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए ब्यूरो को गंभीरता से जांच करने की नसीहत दी।

विज्ञापन
High Court asks CBI to investigate carefully in Dhanbad Justice Uttam Anand death case
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की दलील को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी को आरोपियों को बचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दरअसल, शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने हाईकोर्ट को बताया कि धक्का मारने से पहले ऑटो चालकों को पता था कि वह व्यक्ति एक न्यायाधीश है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नार्को टेस्ट में भी ऑटो चालकों ने स्वीकार किया है कि वह न्यायाधीश को पहचानते थे। इस पर अदालत ने कहा कि सीबीआई को मामले की सही तरीके से जांच करनी चाहिए और आरोपियों को बचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अदालत ने कहा कि सीबीआई की जांच अलग कहानी बता रही है जबकि सबूत दूसरी ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में पूर्व की सुनवाई में भी हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच पर असंतोष जताया था। बता दें कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीष उत्तम आनंद की मौत 28 जनवरी को हुई थी। वह सुबह लगभग पांच बजे टहलने के लिए निकले थे जब एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। न्यायाधीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीबीआई का अनुमान है कि न्यायाधीश की मौत मोबाइल लूटने की कोशिश में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed