फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant soren wins trust vote

हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत

Thu, 18 Jul 2013 07:21 PM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Thu, 18 Jul 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
hemant soren wins trust vote

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।

विज्ञापन


सोरेन ने 13 जुलाई को सीएम पद की शपथ ली थी। 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 43 और विपक्ष में 37 मत पडे़।

प्रस्ताव के पक्ष झामुमो के 18, कांग्रेस के 13, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पांच और सात निर्दलीय एवं अन्य विधायकों ने वोट डाले।

प्रस्ताव के विपक्ष में भाजपा 18, झारखंड विकास मोर्चा के 11, आजसू के 6 और जद(यू) के दो विधायकों ने मतदान किया। झारखंड विकास मोर्चा के विधायक निजामुद्दीन अंसारी विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 जुलाई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा था। विश्वास मत हासिल करने के बाद सोरेन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था और आज उन्होंने विधानसभा में इसे साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed