{"_id":"65722c4635373522de0d0529","slug":"hemant-soren-govt-to-provide-additional-rs-117-per-quintal-to-drought-hit-farmers-over-msp-for-paddy-crops-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सूखा प्रभावित किसानों को धान की फसल पर प्रति क्विंटल 117 रुपये अधिक मिलेंगे, सोरेन सरकार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सूखा प्रभावित किसानों को धान की फसल पर प्रति क्विंटल 117 रुपये अधिक मिलेंगे, सोरेन सरकार का फैसला
Fri, 08 Dec 2023 02:04 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:04 AM IST
सार
झारखंड के कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से झारखंड के किसानों को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,300 रुपये मिलेंगे। बता दें, झारखंड सरकार ने 2023-24 में किसानों से छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों को थोड़ी राहत देने के लिए 2023-24 में धान की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 117 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त पैसे देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस साल धान (सामान्य) के लिए एमएसपी 2,183 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले सीजन में 2,040 रुपये प्रति क्विंटल था। जबकि धान (ग्रेड ए) के लिए एमएसपी 2,203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले सीजन में 2,060 रुपये प्रति क्विंटल था। ।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से झारखंड के किसानों को एक क्विंटल धान बेचने पर 2,300 रुपये मिलेंगे। बता दें, झारखंड सरकार ने 2023-24 में किसानों से छह लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य सरकार 2.3 लाख मीट्रिक टन धान झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए खरीदेगी और बाकी 3.7 लाख मीट्रिक टन धान केंद्रीय पूल के लिए खरीदा जाएगा।
विज्ञापन