फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Heatwave scorches Jharkhand, mercury above 40 degC in most districts

झारखंड में लू का कहर: भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान, इन जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Wed, 13 Apr 2022 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:17 PM IST
सार

भारत के पूर्वी राज्य झारखंड में लू और भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Heatwave scorches Jharkhand, mercury above 40 degC in most districts
झारखंड में लू का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के पूर्वी राज्य झारखंड में लू और भीषण गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।  अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। राजधानी रांची की बात करें तो यहां भी लू का कहर जारी है और बीते दो दिनों से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में सोमवार को जहां उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

विज्ञापन


इन जिलों में भीषण गर्मी
डाल्टनगंज में मंगलवार को उच्चतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो, चाईबासा, गढ़वा और गिरिडीह में भी तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले कुछ दिनों में गर्म मौसम की स्थिति से राहत की संभावना नहीं है। झारखंड के उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।  उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि रांची में 16 अप्रैल तक 40 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक तापमान जारी रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ी गर्मी
भारत के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों से अप्रतिबंधित हवा के प्रवाह ने पूरे झारखंड में पारा स्तर को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी झारखंड में 16 अप्रैल को बढ़ते तापमान से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, त्वचा में जलन और निर्जलीकरण का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed