{"_id":"60a568628ebc3e14c625b9db","slug":"hatia-rourkela-train-engine-derailed-and-rolled-into-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: हटिया-राउरकेला ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में लुढ़का, 84 यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: हटिया-राउरकेला ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में लुढ़का, 84 यात्री बाल-बाल बचे
Thu, 20 May 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, सिमडेगा (झारखंड)
पीटीआई, सिमडेगा (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 May 2021 01:05 AM IST
सार
डीआरएम ने बताया कि सात कोचों वाली यह ट्रेन कनारोंवा स्टेशन से लगभग सात सौ मीटर दूर ही दुर्घटनाग्रस्त हुई जिस वजह से ट्रेन की गति कम थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन का इंजन बुधवार रात कनारोंवा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर देव नदी की ओर लुढ़क गया लेकिन गति कम होने की वजह से ट्रेन के सभी सात यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे, लिहाजा कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
रांची रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) नीरज अंबष्ट ने बताया कि यह दुर्घटना बानो रेलवे स्टेशन के ठीक बाद कनारोंवा रेलवे स्टेशन से हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन के रवाना होते ही रात्रि आठ बजे कर 18 मिनट पर घटित हुई। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रेन की गति कम होने की वजह से इंजन के अलावा यात्री कोच पटरी से नहीं उतरे और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह ट्रेन रांची के हटिया स्टेशन से शाम को राउरकेला के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रेन का चालक भी दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। ट्रेन में कुल 84 यात्री ही सवार थे। डीआरएम अंबष्ट ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है और सारे यात्री स्टेशन पर ही रूके हुए हैं।