{"_id":"06c19190-b167-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"girl-smuggled-from-jharkhan-and-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की तस्करी के बाद हत्या, डीजीपी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की तस्करी के बाद हत्या, डीजीपी को नोटिस
रांची/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बड़ी संख्या में झारखंड की आदिवासी लड़कियों को तस्करी करके लाया जा रहा है। बीते दिनों राजधानी में दो आदिवासी लड़कियों की हत्या के बाद मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दोनों राज्यों के पुलिस को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने कहा है कि बड़ी संख्या में काम दिलाने के लिए छोटे शहरों की लड़कियों को दिल्ली व दूसरे मेट्रो शहरों में लाया जा रहा है।
दिल्ली में यह संख्या ज्यादा है। बीते दिनों दो ऐसी युवतियों के शव मिले है। वह झारखंड से यहां लाई गई थी और घर में कामकाज करती थी। उनकी हत्या इस पर सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन
आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीजीपी झारखंड और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी करके चार हफ्ते में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ ही ऐसा करने वालों पर कड़ाई से पेश आने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन