फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   general elections: Unique initiated by the jharkhand hospital to be aware of voters

चुनाव के लिए जागरूकता बढ़ाने को छत्तीसगढ़ के अस्पताल ने की अनोखी पहल

Mon, 01 Apr 2019 05:17 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 01 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
general elections: Unique initiated by the jharkhand hospital to be aware of voters
पर्चा दिखाती महिला - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज के साथ ही उनसे मतदान करने का भी अनुरोध किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय संगीता जिले के शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए आईं। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की और दवाई की पर्ची दी। लेकिन यह पर्ची आम पर्ची नहीं है क्योंकि इसमें दवाई के साथ ही मतदान करने की अपील भी की गई है। पर्ची में लिखा है 'वोट जरूर दें। मताधिकार का प्रयोग करें।' 

विज्ञापन


आदिवासी बाहुल्य बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। अस्पताल में मिली पर्ची में मतदान की तारीख भी अंकित है। बस्तर क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अनुठी पहल शुरू की है। बस्तर जिले के कलेक्टर अयाज तंबोली बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिले में सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिशिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पिछले एक हफ्ते से जिले के सभी प्राथमिक, सामुदायिक समेत सभी सरकारी अस्पतालों में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


तंबोली ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए बाह्य रोगी विभाग में आने वाले मरीजों को दी जा रही पर्ची में 'वोट जरूर दें। अपने मताधिकार का प्रयोग करें।' जैसे संदेश भी दिया जा रहा है। बस्तर जिले के कलेक्टर कहते हैं कि जिले के अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। हम चाहते हैं कि लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान जागरूकता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करने के लिए यह प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंबोली कहते हैं कि इस संदेश के माध्यम से लोगों को और खासकर अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को मतदान की तारीख याद रखने में मदद मिलेगी। कलेक्टर बताते हैं कि नक्सल समस्या से प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए विभिन्न उपाए किए जा रहे हैं। जिससे यहां के मतदाता बगैर किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है। लेकिन चुनाव आयोग ने भी क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।


जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों से लोगों को चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी देने वाला माओवादी पोस्टर और पर्चा बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान कराने के उपाए किए जा रहे हैं। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के माओवादियों के प्रयासों को विफल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों और राज्य की पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। क्षेत्र में चुनाव से पहले नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा बलों से कहा गया है कि वह जंगल में गश्त के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed