{"_id":"5b73447042c792733a40c68d","slug":"gangrape-in-jharkhand-four-accused-arrested-including-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
भाषा
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दो बहनें अपने दो दोस्तों के साथ चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से जा रही थीं। तभी तालाबुरु रेलवे क्रॉसिंग के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
उन्होंने लड़कियों के दो दोस्तों पर कथित तौर पर हमला बोलकर उन्हें वहां से भगा दिया और एक लड़की को जबरन उठाकर जंगल में ले गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक जी क्रांति कुमार ने बताया कि तालाबुरु के ग्रामीणों की मदद से एक नाबालिग सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन