फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Gang rape with a Sadhvi in an ashram in Jharkhand

झारखंड के एक आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 09 Sep 2020 04:47 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 09 Sep 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with a Sadhvi in an ashram in Jharkhand
rape jharkhand- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के गोड्डा जिले के एक आश्रम में मंगलवार को एक साध्वी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि पुरुषों का एक समूह लगभग 2.30 बजे आश्रम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और बंदूक की नोक पर तपस्वियों को बंधक बना लिया। उस समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह में स्थित आश्रम में चार साध्वियां और एक साधु मौजूद थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि उन्होंने एक कमरे में अन्य लोगों को बंद कर दिया और फरवरी से आश्रम में रह रही साध्वी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि वह एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए फरवरी में आश्रम आई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण यहां फंस गईं थी। पुलिस ने बताया कि अन्य साधुओं ने कमरे के अंदर रहने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों को फोन पर सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


आश्रम के एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों में से एक पथवारा क्षेत्र का व्यक्ति था, जिसे हम जानते थे। हमने उससे विनती की कि वे हमें जाने दें लेकिन उसने इसकी परवाह नहीं की। अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला सदमे में है, लेकिन हमने उसे जल्द ही इस घटना के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed