{"_id":"61282b5e8ebc3e5fa0785214","slug":"four-workers-killed-in-jharkhand-due-to-lift-breakdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडरमा में हादसा: काम करने के दौरान अस्थायी लिफ्ट टूटी, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडरमा में हादसा: काम करने के दौरान अस्थायी लिफ्ट टूटी, चार की मौत
Fri, 27 Aug 2021 05:31 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोडरमा (झारखंड)
पीटीआई, कोडरमा (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:31 AM IST
सार
- घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी, पुलिस कर रही जांच
- लिफ्ट के तार टूटने से 80 मीटर की ऊंचाई से गिरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के कोडरमा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक अस्थायी लिफ्ट में खराबी आने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना जयनगर प्रखंड के बनजेडीह में हुई, जब वे 1,000 मेगावाट के ताप विद्युत संयंत्र में निर्माणाधीन चिमनी का निरीक्षण करने के बाद लिफ्ट में चढ़े।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि लिफ्ट के तार टूट गए और वह करीब 80 मीटर की ऊंचाई से गिर गई। साथ ही कहा कि चारों को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन