{"_id":"61582cd18ebc3e628e0399aa","slug":"four-members-of-a-family-murdered-with-sharp-weapons-in-chaibasain-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं
Sat, 02 Oct 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 02 Oct 2021 03:26 PM IST
सार
झारखंड के चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक साथ चार शव मिलने से हाहाकार मच गया। हमलावरों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर शवों को गांव के बाहर फेंक दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का मौहाल हुआ। मृतक में छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेत कर हत्या की गई है। घटना शुक्रवार देर रात केनपोसी गांव की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत , उसकी पत्नी मानी खंडाईत , बेटा मुगरू खंडाईत और भाई गोबरो खंडाईत की लाश गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया।
विज्ञापन
मरने वाले में छह साल का बच्चा भी शामिल
इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, सभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। मारे गए लोगों में एक भी बच्चा भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन