फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four members of a family murdered with sharp weapons in Chaibasain jharkhand

झारखंड: चाईबासा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, 24 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं

Sat, 02 Oct 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 02 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

झारखंड के चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक साथ चार शव मिलने से हाहाकार मच गया। हमलावरों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Four members of a family murdered with sharp weapons in Chaibasain jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर शवों को गांव के बाहर फेंक दिया गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का मौहाल हुआ। मृतक में छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेत कर हत्या की गई है। घटना शुक्रवार देर रात केनपोसी गांव की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत , उसकी पत्नी मानी खंडाईत , बेटा मुगरू खंडाईत और भाई गोबरो खंडाईत की लाश गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली। गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया।
विज्ञापन


मरने वाले में छह साल का बच्चा भी शामिल
 इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक,  सभी के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। मारे गए लोगों में एक भी बच्चा भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed