{"_id":"6259703d0cd00230de334f10","slug":"four-killed-in-jharkhand-as-car-hits-tree-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: देवघर में कार पेड़ से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर रूस से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: देवघर में कार पेड़ से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर रूस से घायल
Fri, 15 Apr 2022 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:46 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, टक्कर की चपेट में आने से मारे गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे समेत दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झारखंड के देवघर जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे एक चार पहिया वाहन के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़ित बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि चालक ने तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि टक्कर की चपेट में आने से मारे गए चार लोगों में एक महिला भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे समेत दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन