फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four arrested in connection with Madhusudan Rai murder in Ranchi over land dispute news in hindi

मधुसूदन राय हत्या मामला: झारखंड पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद को लेकर मारी गई थी गोली

Fri, 24 Jan 2025 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Jan 2025 02:22 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों के बयान से यह पता चला कि राजकिशोर राय और दीपक कुमार राय ने मधुसूदन राय के घर के बाहर रेकी की और इसकी जानकारी अशोक सिंह को दी। बाद में अशोक सिंह ने यह जानकारी उमेश को दी।

विज्ञापन
Four arrested in connection with Madhusudan Rai murder in Ranchi over land dispute news in hindi
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मधुसूदन राय हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। आठ एकड़ जमीन के विवाद को लेकर पिछले साल 15 दिसंबर को मधुसूदन राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मानवेल खलको, अशोक सिंह, राजकिशोर राय और दीपक कुमार राय के तौर पर की गई है। रांची के एसएसपी चंदन सिंहा ने बताया कि मधुसूदन के एक रिश्तेदार उमेश राय ने जमीन हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी। उमेश फिलहाल फरार है। 
विज्ञापन


पुलिस के बयान के अनुसार, उमेश पिछले साल सितंबर से ही हत्या की योजना बना रहा था। उसने शूटर मानवेल खलको के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदी, जिसका इस्तेमाल अपराध के समय किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के बयान से यह पता चला कि राजकिशोर राय और दीपक कुमार राय ने मधुसूदन राय के घर के बाहर रेकी की और इसकी जानकारी अशोक सिंह को दी। बाद में अशोक सिंह ने यह जानकारी उमेश को दी। इसके बाद मानवेल खलको के साथ उमेश ने मोटरसाइकिल पर मधुसूदन का पीछा किया। उन्होंने रिंग रोड पर मधुशूदन के ऊपर 10 राउंड गोलियां बरसाई। 
विज्ञापन


बयान में खुलासा हुआ कि इससे पहले उमेश ने मधुशूदन को मारने के लिए दो बार योजना बना चुका था। 2008 में आरोपियों ने मधुसूदन पर गोली चलाई, लेकिन गोली उनकी पत्नी को लगी। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद 2016 में एक और प्रयास किया गया, जो असफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed