फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   five officers of wire company has resigned, one sanctioned

तार कंपनी के पांच अफसरों का इस्तीफा, एक मंजूर

Mon, 27 Aug 2012 03:18 PM IST
रांची/एजेंसी
रांची/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:18 PM IST
विज्ञापन
five officers of wire company has resigned, one sanctioned
इंडियन स्टील वायर प्रोडक्ट (तार कंपनी-आइएसडब्ल्यूपी) के पांच पदाधिकारियों पर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। प्रबंधन की नाराजगी को देखते हुए इन अफसरों ने इस्तीफा भेज दिया है, जिनमें से एक का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। चार अन्य अधिकारियों का इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं किया गया है। हालांकि मैनेजमेंट ने इस पूरे मामले की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तार कंपनी में मंदी को देखते हुए केआरए (बोनस की तरह की राशि) की सुविधा स्थगित कर दी गई है। इसका भुगतान नहीं किए जाने का सरकुलर जारी किया जा चुका है। इसको लेकर पदाधिकारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध मैनेजमेंट के ही कुछ अधिकारियों ने मिलकर एक सक्सेस मंत्र का कतरन स्कैन कर पदाधिकारियों के बीच मेल कर दिया। इसका सार यह था कि राजा जब प्रजा का हक मारता है, तो उसका राजपाठ छिन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मेल कंपनी के एमडी तक पहुंच गया। एमडी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से रॉड मिल के सीनियर मैनेजर राकेश बाबू का इस्तीफा ले लिया गया। उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही थी, इस बीच इसी मामले में फंसे चार अन्य अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया। इनका इस्तीफा देर रात तक एमडी ऑफिस नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed