फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Five inter state smugglers nabbed in Chatra district with drugs worth Rs 2cr

झारखंड: दो करोड़ रुपये की नशीली दवाओं के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 03:37 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, चतरा।
पीटीआई, चतरा। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 08 Oct 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
Five inter state smugglers nabbed in Chatra district with drugs worth Rs 2cr
गिरफ्तारी - फोटो : is

झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार को करीब दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के गिद्दौर, इटखोरी और मयूरहंड थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई थी। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज गांव से तीन लोगों को पकड़ा गया, इसके बाद गिद्दौर और मयूरहंड थाना क्षेत्रों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो किलो ब्राउन शुगर और इतनी ही मात्रा में अफीम बरामद की गई है। इसके अलावा, एक चौपहिया वाहन के अलावा 7.57 लाख रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश में ड्रग्स की तस्करी करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed