{"_id":"61781fa55c45ee56f17c48f8","slug":"five-fir-against-bjp-mp-nishikant-dubey-on-direction-of-deoghar-dc-manjunath-bhajantri","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज, देवघर डीसी के निर्देश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज, देवघर डीसी के निर्देश पर कार्रवाई
Tue, 26 Oct 2021 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसे लेकर दुबे ने भजंत्री पर तंज कसा है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर जिले के विभिन्न थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर आईएएस अधिकारी और देवघर करे डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हुई हैं। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने भजंत्री को इस पद से हटा दिया था। लेकिन, झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की जीत के बाद उन्हें फिर ये जिम्मेदारी वापस दे दी गई थी।
विज्ञापन
गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे ने इसे लेकर कहा है कि भजंत्री को झामुमो में शामिल हो जाना चाहिए। भजंत्री पर पहले भी राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। दुबे के खिलाफ देवघर के नगर, मधुपुर, देवीपुर और चितरा थाने में सोमवार को अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले के बाद राज्य की राजनीति में नए विवाद की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन