फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   fire in train, passengers saved

ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 19 Mar 2013 04:58 PM IST
साहिबगंज/इंटरनेट डेस्क
साहिबगंज/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Mar 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
fire in train, passengers saved

साहिबगंज रेलवे स्टेशन के निकट न्यू फरक्का-नई दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन के इंजन में लगी आग को गेटमैन ने देख लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारी के मुताबिक पूर्वी सीमा के पास गेटमैन ने सोमवार रात इंजन में आग लगी देखकर इसकी जानकारी तुरंत ही चालक अवधेश कुमार सिंह को देकर उन्हें सचेत किया। तब वॉकी टॉकी से इस घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई।
विज्ञापन


तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रेन को स्टेशन के पास मदन सही गांव के पास रोका गया। इससे कोई भी बड़ा हादसा होने से बच गया।

आगे लगने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए इंजन को दमकल कर्मियों ने अलग कर दिया। नया इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

ट्रेन के इंजन में आग लगने के कारणों की जांच का आदेश दे दिया गया है। शुरूआती तौर पर तेल रिसना इसका कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed