फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ex AJSU MLA marriage with a nurse

सजायाफ्ता पूर्व विधायक ने जेल जाने से पहले की शादी

Tue, 06 Oct 2015 06:01 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Ex AJSU MLA marriage with a nurse

(फोटो हिंदुस्तान टाइम्स)

विज्ञापन

23 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराए जाने के पद अपना पद गंवा चुके आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने जेल जाने से पूर्व अचानक शादी रचाकर सबको हतप्रभ कर दिया।

माना जा रहा है उप चुनाव में वह अपनी सीट पर अपनी नववाहिता पत्नी को खड़ा कर सकते हैं। निचली अदालत से सात साल की सजा पाने वाले लोहरदगा के पूर्व विधायक ने कुछ राहत की उम्मीद में हाइकोर्ट में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी।
विज्ञापन


हालांकि उनकी सात साल की सजा को हाइकोर्ट ने कम करते हुए पांच साल कर दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक को 7 अक्टूबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण करना है।

इलाज के दौरान नर्स से हुआ प्रेम

Ex AJSU MLA marriage with a nurse

आदिवासी तबके से आने वाले पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की यह शादी इसलिए सुर्खियों में है कि उन्होंने कोर्ट द्वारा दी गई मोहलत से दो दिन पहले ही आनन-फानन में शादी कर सबको अचंभे में डाल दिया।

साल 2009 और 2014 में विधायक चुने गए भगत ने जिस नीरू शांति कुंजुर से शादी की वो राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्स है। विधायक की उनसे मुलाकात वहां उनके इलाज के दौरान ही हुई थी।

जहां वो कुछ दिन पूर्व भर्ती हुए थे। हाइपर टेंशन की शिकायत पर रिम्स पहुंचे पूर्व विधायक के उपचार के लिए नीरू शांति को ही लगाया गया था। इलाज के दौरान ही दोनों के बीच मोहब्बत पनपी और अस्पताल से बाहर आते ही भगत ने नीरू के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

पत्नी को अपनी जगह चुनाव लड़ाने की योजना

Ex AJSU MLA marriage with a nurse

जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया और आनन फानन में दोनों ने 4 अक्टूबर को शादी कर ली। बीते चुनाव में लोहरदगा सीट से आजसू के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले कमल किशोर भगत को कोर्ट ने 1992 में शहर के डॉक्टर केके सिन्हा को मारने की धमकी देने के आरोप में सात साल की सजा सुनाई थी।

जिसके बाद बीते जून में उनकी विधायकी चली गई थी। भगत इसके विरोध में हाइकोर्ट गए तो कोर्ट ने उनकी सजा तो बरकरार रखी लेकिन उसे घटाकर पांच साल कर दिया।

अब इस सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है। और माना जा रहा है यहां से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए ही भगत ने नीरू शांति से इतनी जल्दबाजी में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed