फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Enforcement Directorate summons Hemant Soren called for questioning in land scam case Latest News Update

Jharkhand: हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय का समन, धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत बयान दर्ज कराने को कहा

Tue, 08 Aug 2023 04:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Aug 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate summons Hemant Soren called for questioning in land scam case Latest News Update
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने समन किया है। सूत्रों के मुताबिक, सोरेन को अगले सप्ताह राज्य की राजधानी रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सीएम सोरेन को 14 अगस्त को संघीय एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता से ईडी ने पहले राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सोरेन से कथित रक्षा भूमि घोटाला मामले में पूछताछ होने की उम्मीद है। ताजा समन पर सोरेन और उनके कार्यालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है। जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें भूमाफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक गठजोड़ ने कथित तौर पर 1932 से पहले के दस्तावेजों को फर्जी बनाने के लिए मिलीभगत की थी। 
विज्ञापन


ईडी की ओर से गिरफ्तार झारखंड के आईएएस अधिकारी छवि रंजन को विशेष पीएमएलए अदालत पहले ही जेल भेज चुकी है। झारखंड से भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य के भ्रष्ट नौकरशाहों के साथ मिलकर रक्षा भूमि घोटाले में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed