झारखण्ड की शिक्षा मंत्री का कमाल, बिहार को बताया पड़ोसी देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवित रहते ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर देने वाली झारखण्ड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने फिर एक नया कमाल किया है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार तो हमारा पड़ोसी देश है। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार ने शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या बिहार चुनाव के दौरान कैंपेनिंग के लिए झारखण्ड की भाजपा इकाई से भी कोई जाएगा जिस पर उनके जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को दंग कर दिया।
उन्होंने कहा कि चूंकि बिहार हमारा पड़ोसी देश हैं इसलिए हैं वहां पर झारखंड के नेता बिल्कुल जाएंगे।
विपक्ष ने उठाया सवाल
चौंकाने वाली बात तो ये रही कि नीरा ने अपने इस बयान में किसी सुधार की गुंजाइश भी नहीं समझी और अपने दिए बयान पर मुस्कुराती रहीं।
शिक्षामंत्री
की ओर से लगातार हो रही गलतियों पर विपक्षी पार्टियों ने भी उनको हटाने की
मांग करना शुरु कर दिया है। झारखण्ड के विपक्षी दल जेएमएम ने मुख्यमंत्री
पर भी सवाल उठाया है।
पार्टी का कहना है कि इतने अयोग्य नेता को शिक्षा
मंत्री बना दिया गया?