{"_id":"6afd8ac921a21a9e77051f0f","slug":"dhanbad-missing-youth-skeleton-found-hanging-from-tree-in-golmara-forest-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद: 18 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में पेड़ से लटका मिला, कपड़ों से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद: 18 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में पेड़ से लटका मिला, कपड़ों से हुई पहचान
Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:56 PM IST
सार
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के गोलमारा जंगल में बुधवार को पेड़ से एक युवक का कंकाल लटका मिला। परिजनों ने कपड़ों, चप्पलों और हाथ के कड़े से उसकी पहचान अनूप कुमार सिंह के रूप में की। वह 31 अक्टूबर से लापता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमारा के जंगल में बुधवार को एक पेड़ से लापता युवक का कंकाल लटका मिला। शव अत्यधिक पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था और उसकी कमर के नीचे का हिस्सा भी गायब था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कपड़ों और कड़े से हुई पहचान
मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों, चप्पलों, सिर के बालों और हाथ के कड़े से मृतक की पहचान गोलमारा निवासी अनूप कुमार सिंह के रूप में की। अनूप 31 अक्तूबर की दोपहर से अचानक लापता थे। वह एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते थे। उनके अचानक गायब होने के बाद से परिवार के लोग लगातार खोजबीन कर रहे थे और उन्होंने थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत भी कराई थी।
यह भी पढ़ें: लातेहार: कोल परियोजना के सीजीएम और वन विभाग के छह कर्मियों को बनाया बंधक, लिखित आश्वासन पर छोड़ा
विज्ञापन
कर्ज और मौत के कारणों की जांच
परिजनों और स्थानीय निवासियों के अनुसार अनूप पर कुछ कर्ज भी था। हालांकि इस कर्ज का उनकी मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें: झारखंड: जेटीईटी अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कराने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
जंगली जानवरों द्वारा नुकसान की आशंका
बेलगड़िया टीओपी प्रभारी इरफान अंसारी के अनुसार गोलमारा जंगल में पेड़ से शव लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव सड़ा-गला था और सिर्फ ऊपरी हिस्से का कंकाल बचा था। अधिकारियों की आशंका है कि युवक की मृत्यु काफी समय पहले हुई होगी और निचला हिस्सा जंगली जानवरों ने खा लिया होगा। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।