फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Death due to starvation in Jharkhand, Govt orders probe

भूख से हुई मौत मामले में एक्शन में सरकार, जांच के लिए बुजुर्ग का शव निकालने के दिए आदेश

Sun, 09 Jun 2019 09:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 09 Jun 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Death due to starvation in Jharkhand, Govt orders probe
रघुबर दास (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
झारखंड के लातेहार में 65 वर्षीय बुजुर्ग की भूख से हुई मौत के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के खाद्य मंत्री सरयू राय ने आरोपों की जांच के लिए शव को खोद कर निकालने और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के निर्देश शनिवार को प्रशासन को दिए।
विज्ञापन


लातेहार जिले के लुरगुमी काला गांव के रहने वाले रामचरण मुंडा की बुधवार को भूख से मौत हो गई। रिपोर्ट्स में कहा गया कि पिछले दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


खाद्य मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच के दौरान प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। अगर आरोप सही हैं और कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे नियम के अनुसार सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। इसमें उसे दो माह से राशन नहीं दिए जाने का आरोप भी शामिल हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह किया।


हालांकि, लातेहार के महुआदंड ब्लॉक के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार दास ने कहा कि मुंडा की मौत भूख से नहीं हुई और उनके परिवार को वह सभी सुविधाएं मिल रही हैं जिसके वे हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed