नहीं बनाया शौचालय तो बेटी ने कर ली आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आंखें खोलने वाली घटना में झारखंड के दुमका में कालेज जाने वाली एक लड़की ने कथित तौर पर घर में शौचालय बनाने की मांग ठुकराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ छेड़ रखा है और उसका जोर शौचालयों के निर्माण पर है।
पुलिस के मुताबिक, 17 साल की खूबू कुमारी ने यहां के घोसला के शास्त्री नगर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय लड़की के ड्राइवर पिता पाकुड़ गए हुए थे, जबकि मां पास ही के खेत में थी। खूबू बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
घरवाले चाहते थे पहले बेटी की शादी
घरवालों के हवाले से दुमका के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने कहा कि शुक्रवार को लड़की का शव पंखे से लटकता पाया गया। लड़की की मां संजू देवी ने कहा कि खूबू चाहती थी उसकी शादी का प्रस्ताव आने से पहले घर में एक शौचालय बना दिया जाए। उसकी मां ने पैसों की कमी को शौचालय न बना सकने का कारण बताया।
माता-पिता चाहते थे कि पहले उसकी शादी हो जाए। दुमका के एसपी शुक्ला ने बताया कि ‘इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’
उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मां-बेटी के बीच शौचालय बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद लड़की ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।