Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi airport 14 flights cancelled cyclone akvan bad weather

चक्रवात अकवन का असर: रांची एयरपोर्ट पर 14 उड़ानें रद्द, खराब मौसम से विमान सेवाएं प्रभावित

Sat, 21 Nov 2026 02:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 02:02 PM IST
सार

चक्रवात 'अकवन' के प्रभाव से झारखंड में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन
ranchi airport 14 flights cancelled cyclone akvan bad weather
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवात 'अकवन' के प्रभाव से झारखंड में बिगड़े मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। शनिवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

शुक्रवार से छाए हैं बादल, हो रही हल्की बारिश

झारखंड में शुक्रवार से ही चक्रवात के प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। इसके कारण रांची एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित संचालन में परेशानी आई। मौसम खराब होने से दृश्यता भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक 1,000 मीटर रही दृश्यता

विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ के लिए 1,200 से 1,500 मीटर तक दृश्यता जरूरी होती है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने पीटीआई को बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे तक रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता करीब 1,000 मीटर थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते कुल 14 निर्धारित उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed