फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   after killed the teacher he ran for five km with chopped head

शिक्षिका की हत्या कर पांच किमी तक कटा सिर लेकर दौड़ता रहा

Wed, 04 Jul 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
after killed the teacher he ran for five km with chopped head

दिमागी तौर पर अस्वस्थ युवक ने एक शिक्षिका की उसके स्कूल के पास ही सिर काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह तलवार और कटा सिर लेकर भागा। इस बीच भीड़ ने उस पर पत्थर बरसाए। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार लोगों के गुस्से से बचाकर उसे थाने ले आई। भीड़ से बचाने के चक्कर में सरायकेला थाना प्रभारी रणविजय सिंह समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

 
सरायकेला खारसवान जिले में खपरासय प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील वितरण के बाद युवक हरि हेमब्रम (26) ने स्कूल की शिक्षिका सुक्रा हेसा (30) को दबोचा और घसीटते हुए पास में अपने घर ले गया जहां वह अकेला रहता है। वहां उसने तलवार से उसका सिर काट दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह शिक्षिका का कटा सिर और दो तलवारें लिए खड़ा था और भीड़ ने उसे घेर रखा था। लोग डर के मारे उसके पास जाने से डर रहे थे। अचानक वह जंगल की ओर भागा तो लोगों ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल में उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भीड़ उसे पीटने लगी। किसी तरह पुलिसवाले उसे बचाकर थाने ले गए। इस दौरान एसओ समेत चार पुलिसवाले जख्मी हो गए। आरोपी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed