फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   crime_rape_jharkhand

बंधक बना 10वीं की छात्रा से 3 महीने तक रेप

Tue, 24 Jun 2014 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Jun 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
crime_rape_jharkhand

झारखंड में पिछले नौ मार्च को गझंडी से अपहृत दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


युवक ने अपने साथियों के साथ मिल कर तीन माह तक छात्रा को बंधक बनाये रखा। अनजान जगहों पर ले गया। उनके चंगुल से मुक्त होकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने थाने में शिकायत दर्ज करवायी।

हालांकि छात्रा के पिता अपनी बेटी को भगा ले जाने के आरोप में चंदन कुमार के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज करा रखा है। उन्होंने 17 मार्च को चंदन कुमार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पत्र भी दायर किया था। आरोप लगाया था कि चंदन ने उन्हें फोन पर धमकी दी है कि मेरे परिवारवालों को नहीं फंसाओ। अगर ऐसा किया, तो तुम्हारी बेटी को नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को थाने पहुंची भुक्तभोगी छात्रा ने अपने बयान में कहा कि नौ मार्च की शाम मुरली पहाड़ी निवासी चंदन कुमार, विक्की कुमार, मुकेश कुमार व संजय यादव उसे जबरन उठा ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन उसे अपनी बहन रजौली के पास स्थित गांव ले गया। वहां चार दिन रखने के बाद फिर मौसी के यहां ले गया। इस दौरान चंदन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चंदन ने उसे एक महीने तक इधर-उधर रखा। और एक दिन मुंह बांध कर ट्रेन में चढ़ा कर काफी दूर ले गया।


अंजान जगह पर उसे बंधक बनाये रखा। वहां तीन अन्य लड़कियां भी इसी तरह बंधक बना कर रखी गयी थी। रात में वह किसी तरह वहां से भाग निकली। किसी तरह कोडरमा पहुंची। छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed