{"_id":"f3d01ea5f7c3084e1fc61afc62851111","slug":"crime-rape-jharkhand-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने मांगी मदद, दोस्त ने लड़कों से कराया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने मांगी मदद, दोस्त ने लड़कों से कराया गैंगरेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Aug 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में रांची के लालपुर इलाके के एग्जिक्यूटिव गेस्ट हाउस में बीती रात एक 29 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को अमित कुमार उर्फ सोनू और व्यवसायी हरमीत छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस घटना में तीसरा युवक अंकुश उर्फ शिवम अभी भी फरार है।
विज्ञापन
घटना के अनुसार महिला सदर थाना क्षेत्र में रहती है और बीते शुक्रवार को लोन लेने के सिलसिले में रामगढ़ गयी थी।
रात में वापस लौटने के दौरान महिला की मुलाकात ओरमांझी के मेहता होटल के पास पूर्व से दोस्त अंकुश के साथ हुई। अंकुश ने महिला ने कहा कि बंद के कारण गाड़ी नहीं चल रही है, वह उसे घर छोड़ दे।
विज्ञापन
महिला अंकुश को अपने साथ कार में लेकर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एग्जिक्यूटिव गेस्ट हाउस रात लगभग 10 बजे पहुंची। अंकुश महिला को कमरा दिखने के बहाने गेस्ट हाउस के अंदर ले गया, जहां से पहले से दो युवक मौजूद थे। इसके बाद महिला को पीने के लिए पानी दिया, जिससे वह बेहोश गयी। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात को एक बजे उसे होश आया, तब उसने घटना का विरोध किया। इस पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग गेस्ट हाउस पहुंचे। तब युवकों ने उसे छोड़ा। इसके बाद महिला थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।