फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress MLA from Jharkhand Rajesh Kachhap joined Rahul Gandhi Voter Rights Yatra said change of power is cert

Jharkhand News: वोट चोरी के मुद्दे पर विधायक कच्छप ने ली सियासी चुटकी, कहा- चुनाव आयोग भाजपा का बना एजेंट

Wed, 20 Aug 2025 01:38 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:38 PM IST
सार

Jharkhand politics News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। यह मुद्दा सुर्खियां बना हुआ है। वहीं, इस मामले पर अब झारखंड कांग्रेस विधायक दल के उपनेता और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का बयान सामने आया है। कच्छप ने तो चुनाव आयोग को अपने बयान में भाजपा का एजेंट करार दे दिया। 
 

विज्ञापन
Congress MLA from Jharkhand Rajesh Kachhap joined Rahul Gandhi Voter Rights Yatra said change of power is cert
खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का बयान आया सामने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप गहराता जा रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे को लेकर जनता को गोलबंद करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकली वोटर अधिकार यात्रा अब धीरे-धीरे राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुकी है। वहीं, झारखंड कांग्रेस विधायक दल के उपनेता और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप ने नवादा में इस यात्रा में शिरकत की। 
विज्ञापन


रांची लौटने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कच्छप ने चौंकाने वाला दावा किया  है। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख जीवित वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। वहीं, जिनका देहांत हो चुका है, उनके नाम लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ घोर अन्याय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था न होकर भाजपा के इशारे पर काम कर रही'
कच्छप ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था न होकर भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन चुका है। आयोग का मकसद है कि बिहार में हर हाल में एनडीए सरकार बने। लेकिन इस बार बिहार की जनता सब समझ चुकी है और बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। विधायक ने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
बिहार की जनता बेहद जागरूक है। अब वे अपने अधिकार से समझौता नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीवान में नगर परिषद के कार्यपालक के आवास पर निगरानी टीम का छापा, इन तीन ठिकानों पर पहुंचा दल; जांच जारी

लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ा है एसआईआर का मुद्दा
जनता ने मन बना लिया है कि नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राजेश कच्छप ने राहुल गांधी को जनता का असली नेता बताते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा जनता के सवालों पर सड़क पर उतरते हैं। एसआईआर का यह मुद्दा भी करोड़ों वोटरों के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ा है। राहुल गांधी और पूरा कांग्रेस परिवार जनता का हक दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। विधायक कच्छप ने कहा कि अगर वोटरों का अधिकार ही छीन लिया गया, तो जनप्रतिनिधियों का अस्तित्व बेमानी हो जाएगा। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। अगर जनता का वोटर कार्ड ही रद्द कर दिया जाएगा तो लोकतंत्र की नींव कमजोर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar News:  समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात की ताबड़तोड़ फायरिंग


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed