{"_id":"68a577e2088feda448015ef1","slug":"bihar-news-surveillance-team-raids-residence-of-anubhuti-srivastava-executive-officer-of-nagar-parishad-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में नगर परिषद के कार्यपालक के आवास पर निगरानी टीम का छापा, इन तीन ठिकानों पर पहुंचा दल; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में नगर परिषद के कार्यपालक के आवास पर निगरानी टीम का छापा, इन तीन ठिकानों पर पहुंचा दल; जांच जारी
Wed, 20 Aug 2025 12:53 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:53 PM IST
सार
Bihar News In Hindi: बिहार के सीवान से इस वक्त बड़ी खबर आई है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी टीम का छापा पड़ा है। कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
बिहार के सीवान जिले में निगरानी टीम ने छापा डाला है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान जिले में निगरानी टीम ने छापा डाला है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी टीम छापामार कार्रवाई कर रही है। टीम पटना से आई है। सीवान में कार्यालय पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आवास पर निगरानी विभाग के छापेमारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। जिसमें लखनऊ गोमती नगर ,पटना रूपसपुर अपर्णा मेंशन, और सीवान नगर परिषद के ठिकानों पर सुबह से छापेमारी जारी है। छापेमारी में निगरानी के द्वारा रेड की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के पास आए से अधिक 79% अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है।
2021 में दर्ज किया गया था मामला
गौरतलब है कि इन पर 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। जिसमें उनकी सस्पेंशन भी हुई थी, और सस्पेंशन खत्म होने के बाद सीवान के नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनाती हुई है। सुबह में जैसे निगरानी की टीम ज छापेमारी करने पहुंची यह खबर आग की तरफ फैल गई, हालांकि अभी रेड करने आई टीम की तरफ से कुछ भी कैमरे पर बोलने से मना कर दिया गया है। उनका कहना है कि छापेमारी पूरी हो जाएगी तो जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मौत बनकर देर रात सो रहे सदस्यों पर आ गिरी छत, आवाज सुनते ही कांप उठी रूह; मंजर देख चौंक गए
विज्ञापन
इसके पहले भी नगर परिषद में घोटाले का रहा शिकार
सीवान नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के आज निगरानी विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो दलालों के होश उड़ गए है। क्योंकि नगर परिषद पिछले कई वर्षो से दलालों का अड्डा बना हुआ है। एक समाजसेवी दिवेश कुमार सिंह के द्वारा भी गंभीर आरोप नगर परिषद पर लगाए गए थे, जिन में 12 परसेंट से कमीशन लेकर पैसा रिलीज करने का आरोप लगा था। इसके अलावा भी कई अन्य आरोप नगर परिषद के नगर परिषद पर लगते रहे हैं। लेकिन निगरानी विभाग ने देर से कार्रवाई की जिसमें पुराने घोटालेबाज के आरोपी का ट्रांसफर हो चुका है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात की ताबड़तोड़ फायरिंग