फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress leader Kamlesh Narayan Sharma was killed with an iron rod after entering his house in Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की अपराधियों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से की हत्या 

Sun, 17 Oct 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रामगढ़
एजेंसी, रामगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 17 Oct 2021 03:28 AM IST
सार

कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वहीं, इस हमले में उनकी पत्नी चंचला शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले में बुरी तरह से घायल उनकी पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। कमलेश सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी थे।

विज्ञापन
Congress leader Kamlesh Narayan Sharma was killed with an iron rod after entering his house in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ स्थित भुरकुंडा ओपी थाना इलाके में कुछ अपराधियों ने कांग्रेस नेता कमलेश नारायण शर्मा की घर में घुसकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, शर्मा पर लोहे की रॉड से वार किया गया। वहीं, इस हमले में उनकी पत्नी चंचला शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


कमलेश नारायण शर्मा सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी थे। हमले में बुरी तरह से घायल उनकी पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ अपराधी कमलेश शर्मा के घर की खिड़की से लोहे की छड़ को काटकर अंदर घुस आए।
विज्ञापन


फिर कमलेश और उनकी पत्नी पर हथियार से हमला कर दिया। आशंका जताई जा रही कि अपराधियों ने घर में लूट के बहाने से घर में दाखिल हुए थे। फिलहाल मामले में कोई बड़ा खुलासा कमलेश की पत्नी चंचला शर्मा के होश में आने के बाद ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed