फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Soren says that Previous double engine govt looted Jharkhand with both hands

Jharkhand: 'BJP सरकार ने राज्य को जमकर लूटा', सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर कुछ इस तरह किया कटाक्ष

Sat, 09 Dec 2023 10:27 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 10:27 PM IST
सार

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली डबल इंजन सरकार ने राज्य में दोनों हाथों से लूट की है।  हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
CM Soren says that Previous double engine govt looted Jharkhand with both hands
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली डबल इंजन सरकार ने राज्य में दोनों हाथों से लूट की है। देवघर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने किसानों, आदिवासियों, महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब विपक्ष 14 वर्षों में राज्य को एक हाथ से नहीं लूट सका, तो डबल इंजन सरकार ने 2014 में राज्य को दोनों हाथों से लूटने का काम शुरु कर दिया है। सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के लोगों को कई कल्याणकारी योजनाएं प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


2019 तक राज्य में केवल 15 लाख लोगों को पेंशन मिलती थी। लेकिन आज कुल 60 लाख लोगों को पेंशन का अधिकार दिया गया है। 2019 तक केवल आठ लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए थे लेकिन लेकिन हमारी सरकार बनते ही 22 लाख किसानों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड देश का एकमात्र राज्य है, जहां 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को पेंशन प्रदान की जा रही है। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम कर रही है। लगभग 50,000 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरियां मिली हैं। अब राज्य सरकार जल्द लगभग 50,000 भर्तियां करेगी। साथ ही भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed