{"_id":"5ed4f89c8ebc3e908644f2aa","slug":"cm-hemant-soren-thanked-the-girl-who-sent-three-workers-by-plane-to-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः सीएम सोरेन ने तीन श्रमिकों को विमान से झारखंड भेजने वाली बालिका को दिया धन्यवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः सीएम सोरेन ने तीन श्रमिकों को विमान से झारखंड भेजने वाली बालिका को दिया धन्यवाद
Mon, 01 Jun 2020 06:16 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नोएडा की उस बारह वर्षीय बालिका का आभार व्यक्त किया है, जिसने अपने जेब खर्च के 48 हजार रुपये से झारखंड के तीन श्रमिकों का हवाई किराया चुका कर उन्हें नोएडा से झारखंड भेजने में मदद की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट कहा कि नोएडा की 12 वर्षीय निहारिका की संवेदनशीलता के लिए आभार और उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा की 12 वर्षीय निहारिका द्विवेदी ने तीन प्रवासी श्रमिकों को हवाई मार्ग से झारखंड भेजने के लिए अपनी बचत में से 48 हजार रुपये का अंशदान किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रमिकों को झारखंड पहुंचाने में यह मदद करते हुए निहारिका ने कहा, ‘समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और इस संकट में उसे वापस करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन