फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren says Centre State relation like Russia Ukraine news in Hindi

बड़ा बयान: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, रूस और यूक्रेन जैसे हैं राज्य और केंद्र के संबंध

Wed, 11 May 2022 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 May 2022 06:55 PM IST
सार

केंद्र पर झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश और केंद्र के संबंधों की तुलना रूस और यूक्रेन के संबंधों से कर डाली।

विज्ञापन
CM Hemant Soren says Centre State relation like Russia Ukraine news in Hindi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को केंद्र सरकार और राज्य के बीच संबंधों को रूस और यूक्रेन के बीच संबंधों जैसा बताया। सोरेन ने यूक्रेन पर रूस का हमला और लोकतांत्रिक रूप से चयनित सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र की ओर से एजेंसियों के इस्तेमाल को एक जैसा करार दिया और कहा कि मैं दबाव में आकर झुकने वाला नहीं हूं।

विज्ञापन


पद का लाभ उठाने के एक मामले में विवादों का सामना कर रहे सोरेन ने यह भी कहा कि हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को उसी तरह करारा जवाब देंगे, जिस तरह यूक्रेन रूस की आक्रामकता का जवाब दे रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'केंद्र जिस तरह झारखंड में लोकतांत्रिक रूप से चयनित सरकार को अस्थिर करने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर प्रोपेगंडा प्रसारित कर रही है, इसकी तुलना यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई से की जा सकती है। रूस ने सोचा होगा कि वह एक-दो दिन में जीत जाएगा, लेकिन देखिए यूक्रेन इसका किस तरह मुकाबला कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन ने कहा कि अगर केंद्र को यह लगता है कि वह झूठी कहानियां रच कर एक लोकतांत्रिक रूप से चयनित सरकार को अस्थिर कर सकता है, तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है। उन्होंने कहा, 'हम लड़ेंगे... मैं घुटने नहीं टेकूंगा और न ही एक कायर की तरह मैदान छोड़कर भागूंगा।'


बता दें कि निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि अपने पक्ष में एक खनन लीज को अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग करने में उन्हें विधानसभा के सदस्य के तौर पर उन्हें अयोग्य क्यों घोषित न कर दिया जाए। सोरेन ने मंगलवार को बताया था कि इसका जवाब देने के लिए उन्होंने चार सप्ताह मांगे थे, लेकिन 10 दिन का समय मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed