{"_id":"631fd6fed9ba9d3d5240a4f3","slug":"cm-hemant-soren-meets-representatives-of-various-bodies-assures-grievance-redressal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, शिकायत निवारण का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, शिकायत निवारण का दिया आश्वासन
Tue, 13 Sep 2022 06:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:33 AM IST
सार
सीएम ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल उम्मीदवारों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और छात्रों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नियमितीकरण और लंबित वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
विस्तार
झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विभिन्न समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें एक महीने के भीतर उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लाभ के पद के मामले में विधायक के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के खतरे का सामना कर रहे सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय में शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों और छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल उम्मीदवारों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और छात्रों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नियमितीकरण और लंबित वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और एक महीने के भीतर उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन