{"_id":"623b39d585180d33ff48a8e4","slug":"class-10-student-allegedly-beaten-to-death-by-classmates-at-a-dhanbad-school-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 10वीं कक्षा के छात्र की सहपाठियों ने की पीट-पीट कर हत्या, धनबाद के एक निजी स्कूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 10वीं कक्षा के छात्र की सहपाठियों ने की पीट-पीट कर हत्या, धनबाद के एक निजी स्कूल का मामला
Wed, 23 Mar 2022 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:46 PM IST
सार
स्कूल के प्रिंसिपल ने पहले कहा था कि छात्र सीट बदलने के दौरान गिरने से चोटिल हो गया था। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज में मारपीट सामने आने के बाद वह कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले से एक चौंका देने वाली खबर आई है। जिले के एक निजी स्कूल में बुधवार को 10वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र की उसके ही सहपाठियों ने कथित तौर पर कक्षा में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता ने बताया कि मुझे सुबह स्कूल के प्रिंसिपल का फोन आया था और उन्होंने बताया था कि मेरा बेटा बीमार हो गया है। उन्होंने कहा कि जब मैं स्कूल पहुंचा तो मैंने अपने बेटे को बेहोश पाया।
विज्ञापन
पिता ने कहा कि मैं तुरंत उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन छात्र उससे सुबह 10.23 बजे के आस-पास मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल तीनों छात्रों की पहचान कर ली गई है। प्रिंसिपल ने पहले छात्र के सीट से गिरकर चोटिल होने की बात की थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब वह कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
पीड़ित बच्चे के विता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के कुछ छात्र पिछले कुछ दिनों से रोज मेरे बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने कहा, यह हत्या है और इसमें शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।