{"_id":"ed1fa3de-da93-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"clash-during-jharkhand-congress-in-charge-s-first-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़े कांग्रेसी, दो गुटों के बीच गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में भिड़े कांग्रेसी, दो गुटों के बीच गोलीबारी
रांची/एजेंसी
Updated Sat, 22 Jun 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी बीके हरिप्रसाद के राज्य के पहले दौरे में ही कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर विवाद और गोलीबारी हो गई।
विज्ञापन
रांची के श्रद्धानंद मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को हरिप्रसाद और नेताओं के बीच चल रही बैठक के दौरान ही दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया।
इसके बाद एक कांग्रेस नेता के अंगरक्षक ने हवा में गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बाद में प्रेस कांफ्रेंस में हरिप्रसाद ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस में ऐसी किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरिप्रसाद ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखदेव भगत को मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि गोलीबारी में अगर किसी कांग्रेस नेता का नाम सामने आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने कहा कि हमें गोलीबारी की जानकारी मिली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश सिन्हा ने कहा कि गोलीबारी कांग्रेस भवन के बाहर हुई।
विज्ञापन