फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Clash between two groups in Jharkhand, tribal youth killed, 15 accused arrested

Jharkhand: झारखंड में दो गुटों के बीच झड़प, आदिवासी युवक की हत्या, 15 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 09:45 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 16 Mar 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Jharkhand, tribal youth killed, 15 accused arrested
झारखंड पुलिस - फोटो : एएनआई

झारखंड के रांची जिले में दो गुटों के बीच झड़प में एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच महिलाओं सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामकुन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यहां एक शराब की दुकान के पास जोरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। इसमें से एक सोनू मुंडा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि इस घटना में शराब दुकान पास स्थित शत्रुघ्न राय के होटल में मौजूद लोगों ने खटाल के लोगों का समर्थन किया था। पुलिस ने राय को मुख्य आरोपी बनाया है। रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर उसका अवैध होटल ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

झारखंड में 10 किलोग्राम की शक्तिशाली आईईडी बरामद 
 सुरक्षाकर्मियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगली इलाके में एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) ने ये आईईडी लगाई थी।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने टोंटो पुलिस थाने की सीमा के भीतर हाथीबुरू और लेमसाडीह गांवों के बीच जंगल के रास्ते में लगाए गए 10 किलोग्राम वजन के आईईडी का पता लगाया। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया और अभियान जारी रखा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को टोंटो और छोटानागरा पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले जंगली इलाकों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद तथा दो आईईडी बरामद किए, जिनमें से एक का वजन 15 किलोग्राम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed