Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jamshedpur-neet-ug-counselling-medical-admission-fraud-woman-cheated-3-5-lakh

झारखंड: बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना पड़ा महंगा, मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर महिला से 3.50 लाख ठगे

Wed, 04 Nov 2026 06:24 AM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:24 AM IST
सार

जमशेदपुर में नीट-यूजी काउंसिलिंग के जरिए मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 3.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर साकची थाने में रांची के एमआई एजुकेशन सर्विसेज के संचालक शशिभूषण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
jamshedpur-neet-ug-counselling-medical-admission-fraud-woman-cheated-3-5-lakh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमशेदपुर में नीट-यूजी काउंसिलिंग के नाम पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 3.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर साकची थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के धतकीडीह स्थित बी ब्लॉक, लाइन नंबर 1 निवासी और डॉ. केएस निजामी की पत्नी निगार अख्तर ने रांची के एमआई एजुकेशन सर्विसेज नामक कोचिंग संस्थान के संचालक शशिभूषण कुमार पर इस ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मेडिकल सीट का झांसा
पीड़िता निगार अख्तर अपनी बेटी का दाखिला मेडिकल कॉलेज में कराकर उसे डॉक्टर बनाना चाहती थीं। इसी सिलसिले में उनका संपर्क रांची स्थित एमआई एजुकेशन सर्विसेज के संचालक शशिभूषण कुमार से हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को पूरा भरोसा दिलाया कि वह नीट-यूजी की काउंसिलिंग प्रक्रिया में उनकी बेटी की मदद करेगा और उसे निश्चित सफलता दिलाएगा। कोचिंग संचालक के इस आश्वासन और झांसे में आकर पीड़िता ने 27 जुलाई 2025 को उसे 3.50 लाख रुपये की राशि दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद


रुपये मांगने पर दी धमकी
काउंसिलिंग का परिणाम घोषित होने पर पीड़िता की बेटी को सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला ने कोचिंग संचालक से अपने दिए हुए 3.50 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी शशिभूषण कुमार लगातार रुपये लौटाने में टालमटोल करता रहा। बाद में उसने रुपये वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

आरोपी की धमकियों के आगे न झुकते हुए पीड़िता ने साकची थाने पहुंचकर पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। साकची थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed