फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Clash between Congress and BJP workers at Birsa Munda airport in Jharkhand

झारखंड: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

Sun, 03 Apr 2022 04:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

रविवार को बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर भिड़ंत हो गई। ये घटना झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुई।

विज्ञापन
Clash between Congress and BJP workers at Birsa Munda airport in Jharkhand
बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर भिड़ंत हो गई। दरअसल, बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा और कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन पर उनके स्वागत के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। एयरपोर्ट पर ये हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के काफी समझाने पर मामला शांत हुआ। इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को झारखंड के रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा दिल्ली से झारखंड लौट रहे थे। जब वे रांची में एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। उसी समय कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रांची पहुंचने वाले थे। उनके स्वागत के लिए भी कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नारेबाजी के दौरान जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी-और मोदी का नारा लगाया, तभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों के लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा अभिभूत नजर आये। उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed