फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bokaro: woman described as Witch, 11 people beat her to death

बोकारो: महिला को बताया डायन, 11 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 11 Jan 2021 03:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Bokaro: woman described as Witch, 11 people beat her to death
महिला की पिटाई से गई जान - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड के बोकारो में एक महिला को डायन बताकर पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। इस घटना में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। साथ ही, पूरी घटना की वजह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में आने वाले तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के उलगड़ा पंचायत स्थित बारू टुंगरी टोला का है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रुक्मिणी देवी को गांव के कुछ लोगों ने डायन बताया। इसके बाद उसे पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का शव अगले दिन सुबह कोइरी खेत नाला के जंगल में मिला। मामले की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी केके चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या गला दबाकर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इस मामले में महिला के बेटे करमचंद मांझी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी मां को डायन बताते हुए पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में उसने गांव के ही सुधीर हांसदा (22 वर्ष) समेत 11 युवकों को नामजद कराया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 


गांव के लोगों ने बताया कि सुधीर और रुक्मिणी देवी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। वह पहले भी कई बार रुक्मिणी देवी पर डायन होने का आरोप लगा चुका था। साथ ही, उनसे मारपीट कर चुका था। लोगों का कहना है कि आज दुनिया 21वीं सदी में पहुंच चुकी है, लेकिन झारखंड के कुछ इलाकों में महिलाओं को डायन बताकर मार डालने के मामले अब भी सामने आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed