फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MP Nishikant Dubey targeted by tweeting in Pooja Singhal Case

Pooja Singhal Case: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर साधा निशाना, लिखा- झारखंड तो चंद्रकांता उपन्यास हो गया है

Sat, 14 May 2022 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 14 May 2022 10:55 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट का भी उल्लेख करते झारखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। उन्होंने लिखा कि 'झारखंड तो चन्द्रकांता उपन्यास हो गया है,इस सीनाज़ोरी ने तो कमाल कर दिया।

विज्ञापन
BJP MP Nishikant Dubey targeted by tweeting in Pooja Singhal Case
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन और भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में घिरीं आइएएस पूजा सिंघल पर तगड़ा तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा है। भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में पूजा सिंघल के व्हाट्सएप चैट का भी उल्लेख करते झारखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 'झारखंड तो चन्द्रकांता उपन्यास हो गया है,इस सीनाज़ोरी ने तो कमाल कर दिया,WhatsApp चैट ने तो यह बता दिया कि राजा कौन! कितने पैसे राजा को प्रत्येक महीने?पकड़े गए पैसे में राजा का कितना,बाकी तो संथाल के खनन पदाधिकारी बता ही देंगे? इंतज़ार समाप्ति की तरफ़।'
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने किया ट्वीट
इसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती गिरफ़्तार करवाना चाहते हैं। उनकी बात झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक नीरज सिन्हा जी और पंकज कम्बोज ने मानने से इंकार कर दिया, इस कारण विजिलेंस व भ्रष्टाचार निरोधक विभाग से इनका तबादला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अपने ट्वीट में उन्होंने कल लिखा था कि ईडी ने अपने रिमांड में सुमन कुमार के बयान के अनुसार यह तो कहा कि कुछ पैसे पूजा सिंघल के हैं, बॉंकी पैसे राजा के तो नहीं जो ज़िला खनन पदाधिकारीयों ने भेजा ? प्रेम भइया लंदन भागने की फ़िराक़ में और चौबे भैया दिल्ली में मैनेज करना है। उन्होंने ये नहीं बताया है कि प्रेम भइया, राजा और चौबे कौन हैं, लेकिन उनके इस ट्वीट के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। 


ईडी कर रही नए खुलासे
वहीं, पूजा सिंघल मामले में ईडी नित नए खुलासे कर रही है। ईडी मनरेगा से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में जांच के लिए पूजा सिंघल के पति के मल्टी स्पेशलिटी पल्स अस्पताल पहुंची थी। यहां जांच के दौरान ईडी ने कई दस्तावेज भी जब्त किए थे। इनके आधार पर ईडी ने कई खुलासे किए है। ईडी के मुताबिक,पूजा सिंघल के सारे काले धन को पल्स हॉस्पिटल को तैयार करने में खपाया गया है। अस्पताल के लिए जमीन खरीदने से लेकर बिल्डिंग बनाने और मशीन की खरीदारी तक में 80-90 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इनमें ज्यादातर लेन-देन कैश में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed