फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP leader Deepak Prakash claims that Jharkhand witnessing reign of terror

सियासत: भाजपा ने कहा- झारखंड में आतंक का राज, आम लोग कर रहे असुरक्षित महसूस

Sun, 20 Feb 2022 12:39 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 12:39 AM IST
सार

झारखंड भाजपा ईकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड में कानून व्यवस्था वास्तव में भयावह है। चरमपंथ ग्रामीण इलाकों से निकल कर राज्य की राजधानी रांची तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
BJP leader Deepak Prakash claims that Jharkhand witnessing reign of terror
भाजपा झारखंड के अध्यक्ष दीपक प्रकाश - फोटो : twitter

विस्तार

भाजपा झारखंड के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने एक कार्यक्रम के दौरान हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड देश की अपराध राजधानी बनने की तरफ बढ़ रहा है। यहां आतंक का राज है और आपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं जिसके कारण आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा के दीपक प्रकाश जमशेदपुर के स्टील सिटी के एक दिवसीय निजी दौरे पर थे। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में पिछले दो वर्षों के दौरान 3266 महिलाओं के साथ बलात्कार और शोषण किया गया जो बहुत गंभीर आंकड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था वास्तव में भयावह है। चरमपंथ ग्रामीण इलाकों से निकल कर राज्य की राजधानी रांची तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगा सकता है कि रात में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करना किसी के भी जीवन के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी उन्होंने झारखंड सरकार पर अपना हमला जारी रखा और खनिज तस्करी पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों को लूटा जा रहा है, जिससे राजकोष को राजस्व का नुकसान हो रहा है। झारखंड केंद्र की योजनाओं को लागू करने में पिछड़ रहा था चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या हर घर जल योजना।

भाजपा देश में बोली जाने वाली सभी भाषाओं का सम्मान करती है जबकि राज्य सरकार ने झारखंड के सभी जिलों में उर्दू को वोट बैंक की राजनीति के लिए क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल किया है।

 

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हथियार और विस्फोटक बरामद
नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को लातेहार के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। 

झारखंड पुलिस के मुताबिक लातेहार थाने के तहत आईएनएसएएस राइफल, 1590 कारतूस, 19 मैगजीन, एक हथगोला, 13 बारूदी सुरंग सिस्टम, 187 डेटोनेटर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

शीर्ष नक्सल कमांडरों के विरुद्ध पिछल 11 दिनों से पुलिस और सीआरपीएफ का विशेष खोजी अभियान चल रहा है। आठ फरवरी को यह संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान तीन जवान दो बारूदी सुरंग विस्फोटों में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed