फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bihar: Supporters going to join the Nagdi farmers' movement were stopped at Kandra turn

Bihar: नगड़ी किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे समर्थकों को कांड्रा मोड़ पर रोका, पुलिस ने तेज की निगरानी

Sun, 24 Aug 2025 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

Jharkhand; आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Supporters going to join the Nagdi farmers' movement were stopped at Kandra turn
कांड्रा मोड़ के पास प्रशासन ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी रांची के नगड़ी में रिम्स-2 की विवादित भूमि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आह्वान पर आयोजित “हाल चलाओ, रूपा रोपो” आंदोलन में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से किसान नगड़ी पहुंच रहे हैं। किसानों की अधिक भीड़ को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है।

सरायकेला जिले से बड़ी संख्या में किसान नगड़ी जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहां पर पुलिस ने निगरानी तेज करते हुए सभी वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्पेशल ड्राइव के तहत गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है और आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर चालान काटा जा रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं; नवादा में साइबर ठगी विवाद में किशोर की अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में रोककर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

नगड़ी किसानों का यह आंदोलन अब सिर्फ राजधानी रांची तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज सरायकेला समेत अन्य जिलों तक भी पहुंच गई है। अब यह देखना अहम होगा कि आने वाले समय में प्रशासन और किसानों के बीच यह टकराव किस रूप में सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed