फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Police Operator Arrested Over Assault Allegation; SHO and Four Cops Suspended

खाकी पर लगा दाग: सुरक्षा मांगने आई महिला से दुष्कर्म, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थानाधिकारी समेत 5 निलंबित

Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
सार

सुरक्षा की गुहार लेकर गम्हरिया थाने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आरोपी वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand: Police Operator Arrested Over Assault Allegation; SHO and Four Cops Suspended
दुष्कर्म

विस्तार

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची एक महिला के साथ थाने के ही एक पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही कर्तव्य में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


थाना परिसर में दुष्कर्म की वारदात
पीड़िता का 29 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे अपने पति के साथ विवाद हो गया था। रात में पति द्वारा मारपीट किए जाने की आशंका के कारण महिला अपना घर छोड़कर पड़ोस में एक महिला के पास पहुंची। पीड़िता ने पड़ोस की महिला को आपबीती बताकर थाने में फोन करने का अनुरोध किया। इसके बाद गम्हरिया पीसीआर वाहन मौके पर पहुंचा और महिला को लगभग रात 12 बजे गम्हरिया थाना लेकर आया। थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने महिला को आराम करने के लिए पास के कमरे में भेज दिया। जब महिला कमरे में विश्राम कर रही थी, तभी थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर वहां घुसा और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड: मंदिर के पास झोले में बंद मिली जिंदगी, नवजात को छोड़कर भाग रहे दंपती को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष जांच दल गठित, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने 30 अक्तूबर को थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 31 अक्तूबर को गम्हरिया थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(a) और 68 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया। 


विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कमरे से उसके कपड़े जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं और अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी रखा है।

थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सख्त कदम उठाया है। अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, शिथिलता और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर सरायकेला पुलिस केंद्र वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed