फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Teen kidnapped and murdered in Nawada over cyber fraud dispute

Bihar: नवादा में साइबर ठगी विवाद में किशोर की अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 11:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Aug 2025 11:57 AM IST
सार

Bihar: आरोपियों ने बताया कि 19 अगस्त को सूरज का अपहरण कर उसकी पिटाई की गई और फिर मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक सूरज पर साइबर थाना नवादा में पहले से एक मामला दर्ज था।

विज्ञापन
Bihar: Teen kidnapped and murdered in Nawada over cyber fraud dispute
सुंदरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव में साइबर ठगी के पुराने विवाद को लेकर 14 वर्षीय किशोर सूरज कुमार उर्फ सुंदरम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 19 अगस्त को उसका अपहरण किया था। अगले दिन 20 अगस्त को परिजनों को 30 लाख रुपये फिरौती की मांग का कॉल आया। चार दिन बाद मृतक का शव बागीबरडीहा स्थित बालू स्टॉक के पास से बरामद हुआ।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। टीम ने फरीदाबाद पुलिस और यूपी एसटीएफ की मदद से कार्रवाई करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और एक अन्य शिवम कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवाँ गांव निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक से उनका साइबर ठगी के पैसों को लेकर पुराना विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; पांच रुपये के लिए दो भाइयों पर गुस्साए नाई ने घोंप दी कैंची, दोनों लहूलुहान; वैशाली का है मामला

आरोपियों ने बताया कि 19 अगस्त को सूरज का अपहरण कर उसकी पिटाई की गई और फिर मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतक सूरज पर साइबर थाना नवादा में पहले से एक मामला दर्ज था।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और आरोपियों के फोन जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वारिसलीगंज थाना लाया जा रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed