Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   palamu jharkhand couple attempts to abandon newborn baby girl villagers save life

झारखंड: मंदिर के पास झोले में बंद मिली जिंदगी, नवजात को छोड़कर भाग रहे दंपती को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 31 Oct 2026 03:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू में शुक्रवार रात नवजात बच्ची को झोले में बंद कर फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि 40 वर्षीय अंजू देवी अपने पति रवींद्र उरांव के साथ बच्ची को घर से करीब चार किलोमीटर दूर देवी मंदिर के पास स्थित दोहर में छोड़ने पहुंची थी।

विज्ञापन
palamu jharkhand couple attempts to abandon newborn baby girl villagers save life
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में नवजात बच्ची को फेंकने की कोशिश का मामला सामने आया है। छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू स्थित देवी मंदिर के पास शुक्रवार रात एक दंपती नवजात बच्ची को झोले में बंद कर छोड़ने पहुंचा था। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची की जान बच गई। ग्रामीणों ने महिला को बच्ची को छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नवजात और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके के लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

जन्म के बाद नवजात को झोले में रखकर मंदिर के पास पहुंचे दंपती

जानकारी के अनुसार, छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय अंजू देवी ने शुक्रवार रात एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद वह अपने पति रवींद्र उरांव के साथ उसे झोले में रखकर घर से करीब चार किलोमीटर दूर देवी मंदिर के पास पहुंची। बताया गया है कि दंपती मंदिर के समीप स्थित दोहर में नवजात को फेंकने आया था। बच्ची को वहां छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत महिला को रोक लिया और पूरे मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि जहीर अंसारी को दी।

विज्ञापन

मुखिया प्रतिनिधि ने नवजात को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि जहीर अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवजात बच्ची को अपने कपड़ों में लपेटा और उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक मां और नवजात का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच, कार्रवाई की तैयारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दंपती ने नवजात बच्ची को इस तरह छोड़ने की कोशिश क्यों की। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की सतर्कता से नवजात बच्ची को समय रहते बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed