फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Bolero hits Kanwariyas going to Deoghar one dead

Bihar News: देवघर जा रहे कांवरियों को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 28 Jul 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 03:41 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, असरगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bolero hits Kanwariyas going to Deoghar one dead
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के दौरान देवघर यात्रा पर निकले कांवरियों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार तड़के करीब 4 बजे असरगंज थाना क्षेत्र में एक तेज़ रफ्तार बलेरो ने बाइक सवार दो कांवरियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान गोपाल ठाकुर के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल राजकिशोर मंडल पिता स्व. बिरेंची मंडल, शिमरा गांव थाना टीकापट्टी, पूर्णिया के निवासी बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, कांवरियों का जत्था बाइक से पूर्णिया से देवघर जा रहा था। रास्ते में असरगंज के पास तेज़ गति से आ रही बलेरो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में गोपाल ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजकिशोर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: 25 दिन के नवजात के सामने सो रही मां की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, असरगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है। बलेरो का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की  जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed