फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Deaths of mother and daughter spark panic in Begusarai; suicide note also found news

बिहार: बेगूसराय में मां-बेटी की मौत से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र

Thu, 24 Sep 2026 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Sep 2026 04:46 PM IST
सार

बेगूसराय के सुग्गा गांव में 25 वर्षीय महिला अनामिका कुमारी और उसकी पांच वर्षीय बेटी पीहू की मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का उल्लेख है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar: Deaths of mother and daughter spark panic in Begusarai; suicide note also found news
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मौके से मिले सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान सुग्गा गांव निवासी रंजीत कुमार राय की 25 वर्षीय पत्नी अनामिका कुमारी और उनकी पांच वर्षीय बेटी पीहू कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पति और सास-ससुर दिल्ली में रहते थे
जानकारी के मुताबिक, अनामिका की शादी वर्ष 2019 में मुंगेर जिले के झौआ बहियार गांव निवासी रंजीत कुमार राय से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल सुग्गा में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि अनामिका का पति रंजीत कुमार राय और सास-ससुर दिल्ली में रहते थे, जबकि वह अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव में रह रही थी। परिजनों और पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते रंजीत ने पिछले तीन-चार महीने से पत्नी के खर्च के लिए पैसे भेजना बंद कर दिया था। महिला के घर से बाहर निकलने को लेकर भी कथित तौर पर पाबंदी थी।

विज्ञापन

फोन पर विवाद के बाद बिगड़ी मां-बेटी की हालत
बताया जा रहा है कि घटना वाली शाम अनामिका और उसके पति के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घर में दोनों मां-बेटी की हालत बिगड़ गई।देर शाम घर से कराहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। अनामिका को गंभीर हालत में बखरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने महिला के पति और मायके वालों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी? 

मौके से मिला सुसाइड नोट
घटना की जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव के अनुसार, नोट में अनामिका ने पति के साथ पारिवारिक विवाद और पिछले तीन-चार महीने से खर्च नहीं मिलने की बात का उल्लेख किया है। पुलिस सुसाइड नोट समेत मौके से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने की बात नहीं कही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मुंगेर रवाना हुए मायके वाले
घटना की सूचना मिलने के बाद अनामिका के मायके पक्ष के लोग बखरी पहुंचे। दोनों शवों का बेगूसराय सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शवों को लेकर मुंगेर स्थित अपने गांव रवाना हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनामिका पिछले कुछ समय से तनाव में नजर आ रही थी। हालांकि, गांव के लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की पूरी जानकारी नहीं थी।

पुलिस जांच में जुटी
बखरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आर्थिक परिस्थितियों, पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत और मौके से मिले सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। एक मां और उसकी मासूम बेटी की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और आर्थिक परिस्थितियों की क्या भूमिका रही और घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुई बातचीत में क्या हुआ, इसका पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल बखरी थाना पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed